39.2 C
Lucknow
गुरूवार, जून 4, 2026

CM बनते ही कितनी बढ़ेगी डीके शिवकुमार की सैलरी? जानें हर महीने की कमाई

कर्नाटक। कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां डीके शिवकुमार ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें इस सर्वोच्च पद की शपथ दिलाई, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के पद से सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के बाद Dk Shivakumar की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हुई है और अब उनकी हर महीने की कमाई कितनी होगी;चलिए जानते हैं?

यह भी पढ़ें-दूध बेचने से लेकर सीएम की कुर्सी तक, आंसू ला देगी ममता बनर्जी की कहानी

दरअसल कर्नाटक सरकार के मौजूदा नियमों के मुताबिक, राज्य में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों का वेतन ढांचा पूरी तरह समान होता है। वहां मंत्रियों, डिप्टी सीएम और सीएम के मूल वेतन और भत्तों में किसी भी तरह का कानूनी अंतर नहीं किया गया है। इसलिए पद का रूतबा बढ़ने के बाद भी सरकारी खजाने से मिलने वाली सैलरी वैसी ही रहेगी।

अगर आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक सरकार के नियमों के तहत मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दोनों का मूल वेतन 50,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है। हालांकि समय-समय पर होने वाले संशोधनों और विभिन्न सरकारी भत्तों को जोड़ने के बाद यह संशोधित सैलरी बढ़कर 1,25,000 रुपये प्रति माह हो जाती है। राज्य के विभिन्न भत्तों को पूरी तरह मिला दिया जाए तो यह मासिक आय लगभग 1.5 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के बीच बैठती है, जो अन्य मंत्रियों के बराबर ही है।

भले ही आधिकारिक सरकारी वेतन में कोई सीधी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जाती है लेकिन मुख्यमंत्री का पद संभालते ही मिलने वाली प्रशासनिक सुविधाएं काफी बदल जाती हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार को मिलने वाला सुरक्षा घेरा, सरकारी आवास, गाड़ियों का काफिला और अन्य प्रोटोकॉल सुविधाएं उपमुख्यमंत्री के मुकाबले कई गुना ज्यादा और उच्च स्तरीय हो जाती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के पास पूरी कैबिनेट और राज्य के वित्तीय फैसलों पर अंतिम मुहर लगाने का विशेषाधिकार आ जाता है।

Tag: #nextindiatimes #DkShivakumar #Karnataka

RELATED ARTICLE