37 C
Lucknow
मंगलवार, जून 2, 2026

itel Aqua भारत में लॉन्च, इस फोन में मिलेगा अब तक का सबसे मजबूत फीचर

टेक्नोलॉजी डेस्क। itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने itel Aqua के नाम से पेश किया है, जो भारत का एकमात्र ऐसे फीचर फोन है जो पानी और धूल से बचाव के लिए इस कीमत पर IP67 रेटिंग ऑफर कर रहा है। यह फोन यूजर्स को रोजाना आने वाली समस्या का समाधान देने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 2.4-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फीचर फोन में 1200mAh की बैटरी भी मिल रही है। खास बात यह है कि इसमें Type-C चार्जिंग की सुविधा मिल रहा है, जो एडवांस चार्जिंग मानकों के अनुरूप है और यूजर के लिए ज्यादा सुविधाजनक भी है। itel Aqua में IP67 रेटिंग मिल रही है। यह रेटिंग इस बात की पुष्टि करती है कि डिवाइस 30 मिनट तक पानी में डूबे रहने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही फोन कीचड़ या गीले वातावरण से भी सुरक्षित रहेगा।

यह डिवाइस भारतीय फीचर फोन सेगमेंट में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) टेक्नोलॉजी भी ऑफर कर रहा है। यह तकनीक भीड़भाड़ वाले एरिया जैसे मार्केट, फैक्ट्रियां, निर्माण स्थल और ट्रैफिक से आने वाले बाहरी शोर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि बात करने वाले दोनों लोगों को कॉल के दौरान आवाज क्लियर सुनाई दे।

इतना ही नहीं इस फोन में ‘King Voice’ नाम का एक बाइलिंगुअल वॉयस असिस्टेंस फीचर भी मिल रहा है, जो मेनू के ऑप्शन, मैसेज और कॉल की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बोलकर बता सकता है। यह डिवाइस 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो itel Aqua की कीमत 1,799 रुपये है। फोन को आप पूरे भारत में किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #itelAqua #Technology

RELATED ARTICLE