स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 लीग की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी। आईपीएल को शुरू हुए लगभग 2 महीने पूरे होने वाले हैं। इस बार पहली बार है जब हमें 10 आईपीएल टीमों से हर एक खिलाड़ी द्वारा शतक लगाते हुए देखने को मिला है। आपको बताते हैं कि वो कौन से 10 खिलाड़ी रहे हैं जिनके नाम इस आईपीएल सीजन में शतक दर्ज है।
यह भी पढ़ें-विराट कोहली ने IPL से कमा डाले इतने करोड़, जानिए रोहित-धोनी किस नंबर पर
तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस):
आईपीएल में तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना 101 रन का शतक मात्र 45 गेंदे खेलकर 224.44 के स्ट्राइक रेट से पूरा किया था। जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले सनथ जयसूर्या की बराबरी की। तिलक वर्मा ने T20 करियर में कुल 1,858 रन 45 मैचों में बनाए है।
संजू सैमसन (चैन्नई सुपर किंग्स):
आईपीएल में संजू सैमसन के नाम दो शतक रहे। एक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 115 रनों का शतक मात्र 56 गेंद खेलकर एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में बनाया था। दूसरा मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रनों का शतक 54 गेंद खेलकर मुंबई इंडियंस के घर वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। संजू सैमसन ने T20 करियर में कुल 5,181 रन 191 मैचो में बनाए हैं।
फिन एलन (कोलकाता नाइट राइडर्स):
आईपीएल में फिन एलन ने 100 रनों का शतक 47 गेंद खेलकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212.77 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बनाया था। जिसमें कुल 5 चौके 10 छक्के शामिल थे। फिन एलन के नाम आईपीएल करियर में कुल 349 रन दर्ज हैं।

श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स):
आईपीएल में पंजाब किंग्स के आखिरी मुकाबले लखनउ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 101 रनों का शतक 51 गेंदे खेलकर बनाया था; जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। आईपीएल करियर में उनके नाम 140 मैचों में कुल 3900 रन दर्ज है।
मिचेल मार्श (लखनउ सुपर जायंट्स):
आईपीएल में मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरु के खिलाफ 107 रनों का शतक 51 गेंद खेलकर पूरा किया था; जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। मिचेल मार्श का ये शतक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक में से एक है। आईपीएल करियर में मिचेल मार्श ने 1,855 रन 55 मैचों में बनाए है।
अभिषेक शर्मा (सनराईजर्स हैदराबाद):
आईपीएल में अभिषेक शर्मा ने 135 रन मात्र 45 गेंद खेलकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पूरा किया था। जिसमें कुल 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। आईपीएल करियर में अभिषेक शर्मा ने कुल 2,379 रन 91 मैच खेलकर बनाए हैं।
विराट कोहली (रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरु):
आईपीएल में विराट कोहली ने अपना शतक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पूरा किया था। विराट कोहली ने 105 रन 60 गेंद खेलकर 175 के स्ट्राइक रेट से पूरा किया था। जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। आईपीएल में विराट कोहली ने कुल 9,218 रन 281 मैचों में बनाए हैं।

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस):
आईपीएल में साईं सुदर्शन ने 100 रन 58 गेंद खेलकर रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरु के खिलाफ बनाया था। जिसमें कुल 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। आईपीएल करियर में साईं सुदर्शन ने कुल 2,431 रन 54 मैचों में बनाए हैं। 2026 के T20 मुकाबले में साईं सुदर्शन के नाम ऑरेंज कैप भी हैं।
केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स):
आईपीएल में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस आईपीएल सीजन की सबसे अधिक और नाबाद रन की पारी खेली थी। केएल राहुल ने 152 रन मात्र 67 गेंद खेलकर पूरा किया था। जिसमें कुल 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। केएल राहुल ने आईपीएल करियर में कुल 5,815 रन 159 मैच खेलकर बनाए हैं।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयलस):
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रन का शतक मात्र 38 गेंद खेलकर बनाया था। जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। आईपीएल करियर में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 835 रन 21 इनिंग में बनाए हैं।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports




