41 C
Lucknow
मंगलवार, मई 26, 2026

क्या आप भी गोद में लैपटॉप रखकर करते हैं काम? जानिए इसके गंभीर नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल ‘वर्क फ्रॉम होम’ या घंटों स्क्रीन पर काम करने के दौरान लैपटॉप को गोद में रखकर बैठना हमारी आम आदत बन गई है। यह तरीका हमें भले ही बहुत आरामदायक लगता हो लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है?

यह भी पढ़ें-आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जा सकती है रोशनी

दरअसल लैपटॉप (Laptop) से निकलने वाली तेज गर्मी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। जब आप इसे घंटों तक सीधे अपने पैरों या गोद में रखते हैं, तो यह आपकी त्वचा पर बुरा असर डाल सकता है। इसकी वजह से त्वचा पर जलन और लालपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में तो ‘टोस्टेड स्किन सिंड्रोम’ भी देखा गया है, जिसमें लगातार गर्मी लगने के कारण त्वचा पर जालीनुमा दाग पड़ जाते हैं।

गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से आपके बैठने का तरीका पूरी तरह बिगड़ जाता है। स्क्रीन को देखने के लिए लोगों को अक्सर अपनी गर्दन नीचे की ओर झुकानी पड़ती है। लंबे समय तक इसी मुद्रा में रहने से गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। यही नहीं, इससे मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है और आगे चलकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं।

कई बार पुरुषों में लैपटॉप की गर्मी और उनकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। कुछ शोध इस बात की ओर इशारा करते हैं कि लंबे समय तक इस तेज गर्मी के संपर्क में रहने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, इस विषय पर अभी और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले में सावधानी बरतना ही बेहतर है।

जब हम लैपटॉप को गोद में रखते हैं, तो हमारे हाथों और कलाई की पोजिशन काफी असहज हो जाती है। इस गलत एंगल में लगातार काम करने से लंबे समय में कलाई के अंदर तेज दर्द या तनाव की समस्या पैदा हो सकती है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको लंबे समय तक काम करना है, तो कुर्सी और टेबल का इस्तेमाल करना सबसे आरामदायक और सुरक्षित विकल्प है।

Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Laptop

RELATED ARTICLE