41 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

Motorola के दो नए 5G फोन की सेल शुरू, गजब फीचर्स से लैस है फोन

टेक्नोलॉजी डेस्क। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल Motorola ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन डिवाइस को कंपनी ने Moto G37 और Moto G37 Power के नाम से पेश किया था। वहीं आज यानी 25 मई से इन दोनों डिवाइस की सेल भारत में शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है, जहां ग्राहकों को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। दोनों स्मार्टफोन आज से Flipkart, Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

कीमत की बात करें तो Moto G37 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें फोन का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। जबकि Moto G37 Power दो वेरिएंट में आता है। इस डिवाइस के 4GB RAM + 128GB वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 128GB वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए खास Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने में मदद करता है।

इतना ही नहीं फोन में RAM Boost फीचर भी है, जिसकी मदद से आप फोन की RAM को वर्चुअली 12GB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो Moto G37 में 5,200mAh बैटरी है, जबकि Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिल रही है।

Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotoG37Power

RELATED ARTICLE