41 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, युवक की हालत नाजुक

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पत्नी (Wife) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हालत नाजुक होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा से जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे वापस घर ले आए।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और सरिया; एक की मौत

ग्राम रेहरा निवासी घम्मल प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे लालजी गौतम (28) की पत्नी पूजा गौतम (26) का फिरोज़ पुत्र मुख्तार निवासी ग्राम बगही बारी, थाना पीपीगंज गोरखपुर से प्रेम संबंध था। आरोप है कि फिरोज़ का लालजी के घर आना-जाना लगा रहता था।

तहरीर के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे पूजा गौतम और फिरोज़ ने मिलकर लालजी गौतम को रस्सी से चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरने से लालजी गंभीर रूप से झुलस गया। लालजी की चीख-पुकार सुनकर बाहर सो रहे उसके पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बेवा सीएचसी पहुंचाया।

प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बस्ती स्थित कैली अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। परिजनों के अनुसार, मजदूरी कर परिवार चलाने वाले घम्मल प्रसाद के लिए बेटे का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार बस्ती से युवक को वापस घर ले आया।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #CRIME

RELATED ARTICLE