41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

Netflix के शो में चमकीं तबिंदा संपाल, हर साल 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं उनके अरबपति पति

एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही नया रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ शुरू हुआ है, जिसमें कई नामी करोड़पति-अरबपति और सोशलाइट शामिल हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इसका हिस्सा हैं, पर सबसे ज्यादा चर्चा Tabinda Sanpal और सतीश संपाल की हो रही है, जिनकी अरबों की अथाह संपत्ति ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ें-जब अमिताभ बच्चन के पेट की गुड़गुड़ ने हिट करा दी फिल्म, की थी बंपर कमाई

तबिंदा संपाल ने हाल ही शो में दावा किया कि उनके पति उन्हें हर साल 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं और उनके पास 40 किलो सोना है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। यह सुनकर तेजस्वी प्रकाश के होश उड़ जाते हैं। उनका मुंह खुला रह जाता है। बता दें कि सतीश संपाल ने संयुक्त अरब अमीरात में अरबों का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है, जबकि वह सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। आज सतीश संपाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में आशियाना बनाकर रहते हैं।

सतीश संपाल ANAX होल्डिंग के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वह रियल एस्टेट डेवलपमेंट से लेकर फॉरेक्स, हॉस्पिटैलिटी, क्लब और DIFC फंड सहित कई फील्ड में फैले बिजनेस के मालिक हैं। तबिंदा संपाल ने बताया कि वह और सतीश संपाल कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। वह बोलीं, ‘बेला के पैदा होने से पहले ही उसके पिता ने उसके लिए सोने के बर्तन बनवाए थे। उसके पास सोने का गिलास, सोने की थाली और सोने की चम्मच है। वह दुबई की सबसे अमीर बच्ची है।’

तबिंदा संपाल एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी एंटरप्रेन्योर हैं और ANAX Capital Asset Management की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने के अलावा दुबई की कॉर्पोरेट दुनिया में उनकी एक स्वतंत्र व्यावसायिक पहचान भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लंदन में बिजनेस और फाइनेंस की पढ़ाई की है और उन्हें दुबई की प्रभावशाली बिजनेस वुमन में गिना जाता है।

रियलिटी शो में तबिंदा संपाल ने दावा किया कि वह उन्हें हर साल लगभग 3 किलोग्राम सोना तोहफे में देते हैं। मौजूदा भारतीय बाजार कीमतों के आधार पर 3 किलोग्राम सोने की कीमत 4.5 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है। तबिंदा संपाल ने आगे बताया कि उनके सोने का कुल कलेक्शन अब लगभग 40 किलोग्राम तक पहुंच गया है; जिसकी अनुमानित कीमत 200 करोड़ से ज्यादा है।

Tag: #nextindiatimes #TabindaSanpal #Netflix #SatishSanpal

RELATED ARTICLE