43 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

मेसी-रोनाल्डो भी नहीं तोड़ पाए इस खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही सीजन में दाग दिए थे इतने गोल

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण (FIFA World Cup 2026) 11 जून से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा। लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे, जो 5-5 संस्करणों में हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि 1958 से कायम एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड ये दोनों स्टार खिलाड़ी नहीं तोड़ पाए। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड फ्रांस के Just Fontaine के नाम है।

यह भी पढ़ें-कैसे बनी ‘फीफा’ नामक संस्था, कभी सिर्फ 7 सदस्यों से हुआ था आगाज

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार है जब 3 देश संयुक्त मेजबान हैं, इससे पहले एक बार सिर्फ 2 देशों ने मिलकर इसकी मेजबानी की थी। आगामी संस्करण की मेजबानी कनाडा, मैक्सिको और यूएसए मिलकर कर रहे हैं। इस बार टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है, पहली बार 48 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। 16 वेन्यू पर फाइनल समेत कुल 105 मैच खेले जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड फ्रांस के Just Fontaine के नाम है। उन्होंने 1958 में कुल 13 गोल किए थे। बता दें कि लियोनेल मेसी ने 5 वर्ल्ड कप में खेलकर इतने गोल किए हैं, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद भी इतने गोल नहीं मार सके। Fontaine ने अपने करियर में सिर्फ इसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। 1958 से ये रिकॉर्ड कायम है।

अभी तक सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के Miroslav Klose के नाम है, जिन्होंने 4 संस्करणों में मिलाकर कुल 16 गोल दागे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अकेले ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल किए हैं। लियोनेल मेसी ने भी 5 वर्ल्ड कप खेले हैं। हालांकि टोटल गोल के मामले में मेसी रोनाल्डो से आगे हैं. मेसी ने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 13 और क्रिस्टियानो ने 22 मैचों में 8 गोल किए हैं।

Tag: #nextindiatimes #FIFAWorldCup2026 #Football

RELATED ARTICLE