टेक्नोलॉजी डेस्क। ग्लोबल मार्केट में Honor ने पिछले महीने Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन दोनों डिवाइस को चीन में भी लॉन्च करने जा रही है, लेकिन खास बात ये है कि कंपनी अब इन्हें अलग डिजाइन और ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ पेश करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं टिप्सटर Fixed Focus Digital के एक पोस्ट में बताया है कि इन फोन के साथ एक अलग से लगाई जा सकने वाली सेकेंडरी स्क्रीन एक्सेसरी भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है बिना क्रीज वाला डिस्प्ले, देखें फीचर्स
फोन में मिलने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले डिवाइस के पिछले हिस्से से मैग्नेट की मदद से चिपक जाएगी। बताया जा रहा है कि ये डिस्प्ले रिमोट कैमरा कंट्रोलर, फील लाइट या फोटो ट्रांसफर और वॉलपेपर के लिए एक छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर भी काम कर सकती है। टिप्सटर ने इसकी एक ब्लर इमेज भी शेयर की है जिसमें फोन के पिछले पैनल पर ये एक्सेसरी लगी हुई दिख रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में दोनों डिवाइस 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी अच्छी है। जहां नॉन प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं, Honor 600 Pro में और भी पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट मिल रहा है।
कैमरा की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 200MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। Pro वेरिएंट में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 7000mAh की बैटरी है, जबकि यूरोप वाले मॉडल में 6400mAh की छोटी बैटरी है। Honor 600 में 8600mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Honor 600 Pro में 8000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Honor #Honor600Pro




