43 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

महंगे फ्यूल की न लें टेंशन, ये 5 कारें देती हैं सबसे ज्‍यादा माइलेज

ऑटो डेस्क। भारत में पेट्रोल की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है। अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत में तीन रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब लोग फिर से ऐसी कारों को पसंद कर रहे हैं जिनकी माइलेज सबसे ज्‍यादा है। ऐसी कौन सी पांच बेहतरीन कारें हैं, जो कम कीमत के साथ ज्‍यादा माइलेज ऑफर करती हैं; चलिए बताते हैं आपको।

यह भी पढ़ें-नए फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुई Skoda Kodiaq, मिलेगा दमदार इंजन

Maruti Swift:

Maruti की ओर से हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली यह कार सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। इस कार को एआएआई के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल में 25.75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह माइलेज के इसके एएमटी वेरिएंट से मिलती है। मैनुअल वेरिएंट के साथ यह 24.8 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है।

Toyoyta Hyryder:

टोयोटा की ओर से भारत में हाइराइडर की बिक्री की जाती है। मिड साइज सेगमेंट की इस एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है। जिससे इसको एक लीटर पेट्रोल में 27.97 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Maruti Celerio:

मारुति की ओर से सेलेरियो को भी हैचबैक सेगमेंट में ही ऑफर किया जाता है। इस कार को भी पेट्रोल के साथ सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। माइलेज के लिए यह कार भी काफी लोगों की पसंदीदा कार है। इसे एक लीटर में 26 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह माइलेज इसके मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलती है।

Honda City E HEV:

होंडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर सिटी की बिक्री की जाती है। इस कार को स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आपको ज्‍यादा माइलेज और आराम के साथ कार चाहिए तो होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन आपको एक लीटर पेट्रोल में 27.26 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकता है।

Maruti Victoris:

मारुति की ओर से 2025 में ही विक्‍टोरिस को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी से एक लीटर पेट्रोल में 28.65 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है। यह माइलेज इसके हाइब्रिड वेरिएंट से मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #Maruti #Toyoyta

RELATED ARTICLE