41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, देखें लिस्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल (UP Cabinet) के दूसरे विस्तार के आठवें दिन छह नये और दो प्रोन्नत राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार 10 मई को हुआ था। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जैसे-जैसे समय बढ़ता गया विभागों के बंटवारे को लेकर कयास लगते रहे। रविवार रात जब विभागों का बंटवारा हुआ तो उस पर समीकरणों की छाप साफ नजर आई।

यह भी पढ़ें-‘सच्चाई सामने आई खटाखट…’, विधानसभा में संभल हिंसा पर बरसे CM योगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा कर वापस सरकार में मंत्री बने भूपेन्द्र सिंह चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। यह सरकार की प्राथमिकता वाला विभाग है। अभी तक यह विभाग राकेश सचान के पास था। राकेश सचान के पास अब खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रह गए हैं। राज्य सभा चुनाव में सपा से बगावत कर भाजपा को वोट देने वाले मनोज कुमार पांडेय को खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। अभी तक यह मुख्यमंत्री के पास था।

कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र चौधरी: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग
मनोज पांडेय: खाद्य एवं रसद विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अजीत सिंह पाल: खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग
सोमेंद्र तोमर: सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग
राज्य मंत्री
कृष्णा पासवान: पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग
कैलाश सिंह राजपूत: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग
सुरेंद्र दिलेर: राजस्व विभाग
हंसराज विश्वकर्मा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग

Tag: #nextindiatimes #UPCabinet #CMYogi

RELATED ARTICLE