ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नई कारों के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। नई कारों में से एक कार मौजूदा कार का फेसलिफ्ट होगी और दूसरी कार पूरी तरह से नई गाड़ी होगी। इन दोनों कारों को भारत में औपचारिक तौर पर इसी हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-आ गई Hyundai की डैशकैम वाली सस्ती कार, इसमें मिलेगा बहुत कुछ खास
होंडा की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर 22 मई मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली Honda City के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही निर्माता की ओर से इसी दिन दूसरी गाड़ी को एसयूवी सेगमेंट में Honda WR-V नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
निर्माता की ओर से होंडा सिटी के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें नया फ्रंट बंपर, ग्रिल के साथ एलईडी हेडलाइट को दिया जाएगा। साथ ही इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे और यह ज्यादा प्रीमियम होगा। इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है जिसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा।

वहीं Honda WR-V में निर्माता की ओर से पावर्ड सीट, प्रीमियम इंटीरियर, Level-2 ADAS, वायरलैस चार्जर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलााइट, एलईडी टेल लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटिड फ्रंट सीट जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा। जिससे इसे 121 हॉर्स पावर मिलेगी। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में भी 126 हॉर्सपावर के पेट्रोल इंजन को दिया जाएगा। वहीं Honda WR-V में निर्माता की ओर से दो लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। जिससे इसे 180 हॉर्स पावर मिलेगी। दोनों की कारों में निर्माता की ओर से मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाएंगे।
Tag: #nextindiatimes #Honda #HondaWRV




