37 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 3 देश मेजबान, जानें 4 बड़ी बातें

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण (FIFA World Cup 2026) 11 जून से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में खास है। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरी बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार टीमें और मैचों की संख्या भी बढ़ गई है और भी कई मायनों में ये वर्ल्ड कप ऐतिहासिक होने वाला है।

यह भी पढ़ें-IPL के एक मैच से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? रकम जान उड़ जाएंगे होश

इतिहास में पहली बार हो रहा है जब फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से 3 देश मिलकर कर रहे हैं। 2026 में यूएसए, कनाडा और मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान देश हैं। इससे पहले 2 देशों ने मिलकर मेजबानी की थी, वो भी सिर्फ एक बार हुआ। 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त होस्ट थे। फीफा वर्ल्ड कप में अब 32 की जगह 48 टीमें खेलेंगी। इस बार टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है, इसी वजह से मैचों की संख्या भी बढ़कर 104 हो गई है।

सभी टीमों को 12 ग्रुप्स (4-4) में बांटा गया है। वर्ल्ड कप के सभी मैच तीनों देशों के कुल 16 शहरों में खेले जाएंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, लेकिन दुनिया के दो बड़े देश भारत और चीन में ब्राडकास्टिंग राइट्स तय नहीं हुए हैं। फीफा की बड़ी पैसों की मांग के कारण विवाद अभी भी जारी है और तय नहीं है कि भारत में किस प्लेटफॉर्म पर फीफा वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण/स्ट्रीमिंग होगा।

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने संकेत दिए हैं कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। वहीं पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। हालांकि अभी तक फाइनल स्क्वॉड का एलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि दोनों दिग्गज खेलेंगे। मेसी और रोनाल्डो ने 5-5 बार वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018 और 2022) में हिस्सा लिया है और आगामी सीजन उनका छठा वर्ल्ड कप होगा।

Tag: #nextindiatimes #FIFAWorldCup2026 #Sports

RELATED ARTICLE