टेक्नोलॉजी डेस्क। Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने MatePad Pro Max के नाम से पेश किया है। यह नया फ्लैगशिप टैबलेट पतले डिजाइन और प्रोडक्टिविटी फीचर्स से लैस है। खास बात ये है कि इस टैबलेट की मोटाई सिर्फ 4.7 mm है और इसका वजन भी 499g है, जो इसे Huawei के अब तक के सबसे पतले बड़ी-स्क्रीन वाले टैबलेट में से एक बना देता है।
यह भी पढ़ें-स्पेशल फीचर्स के साथ लांच हुआ नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 Pro, होगी फास्ट चार्जिंग
इतना ही नहीं इस टैबलेट में आपको 13.2-इंच का फ्लेक्सिबल OLED PaperMatte डिस्प्ले मिल रहा है। टैबलेट में 10,400 mAh की बड़ी बैटरी और PC-स्टाइल WPS Office टूल्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। एक्सेसरीज की बात करें तो टैबलेट के साथ Glide Keyboard और M-Pencil Pro का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Huawei MatePad Pro Max की कीमत कथित तौर पर EUR 1,399 यानी लगभग 1,57,100 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको टैबलेट का 12GB+256GB PaperMatte Edition मिलता है। टैबलेट के साथ Space Grey कलर का एक फोलियो कवर भी मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट में 13.2-इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस का पैनल 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर कर रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei MatePad Pro Max में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। ये कैमरा f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। टैबलेट में सामने की तरफ f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इतना ही नहीं टैबलेट में 6 स्पीकर मिल रहे हैं, जिन्हें Huawei Sound के साथ ट्यून किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #MatePadProMax #Huawei




