ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से डी सेगमेंट में Skoda Kodiaq की बिक्री की जाती है। स्कोडा की ओर से हाल में ही इस एसयूवी को अपडेट किया गया है। जिसमें प्रमुख तौर पर Level-2 ADAS शामिल है। साथ ही इसमें मल्टीफंक्शन डायल भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Hyundai AURA का नया S AMT वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नया प्राइस
Skoda Kodiaq एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, ब्लैक इंटीरियर, 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13 स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, एबीएस, ईबीडी, नौ एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

स्कोडा की इस नई एसयूवी में दो लीटर की क्षमता के इंजन को दिया गया है। जिसे टर्बो के साथ लाया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 201 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4X4 को भी दिया गया है। स्कोडा के मुताबिक एसयूवी को एक लीटर में 14.86 किलोमीटर चलाया जा सकता है।
स्कोडा कोडियाक की नई जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये है। स्कोडा की कोडियाक एसयूवी को डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Majestor, Volkswagen Tiguan R Line के साथ होता है।
Tag: #nextindiatimes #SkodaKodiaq #automobile




