32 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

फिल्मों के अलावा यहां से भी कमाई करते हैं थलपति विजय, जानें उनकी नेटवर्थ

तमिलनाडु। एक्टर से राजनेता बने विजय (Thalapathy Vijay) ने आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पार्टी टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी बीच आइए जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है और फिल्मों के अलावा उनकी कमाई कहां-कहां से होती है?

यह भी पढ़ें-करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी पति से लिया है लोन, कौन हैं थलपति विजय की पत्नी

फैंस के बीच ‘थलपति’ के नाम से मशहूर विजय ने राजनीति में आने से पहले दक्षिण भारत के सबसे बड़े फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया था। हालांकि फिल्में उनके विशाल आर्थिक साम्राज्य का सिर्फ एक हिस्सा हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक विजय की कुल संपत्ति लगभग ₹624 करोड़ है।

विजय की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट निवेश से आता है। उनके पास नीलंकराई, सलिग्रामम और मायलापुर जैसे इलाकों में कई आलीशान बंगले और कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। इन प्रॉपर्टी की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹220 करोड़ मानी जाती है। निजी प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के अलावा विजय जया प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम करते हैं।

पूरी तरह से राजनीति में आने से पहले विजय दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा व्यावसायिक मूल्य वाले सितारों में से एक थे। बीते कुछ सालों में वह कई बड़े ब्रांडों के विज्ञापनों में नजर आए। उन्होंने कोका-कोला, टाटा डोकोमो और सनफीस्ट जैसी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील से करोड़ों रुपये कमाए हैं। विजय की आर्थिक प्रोफाइल का सबसे चौंकाने वाला पहलू बैंकों में जमा और फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखी गई भारी रकम है। उनके पास कई बैंकों में ₹313 करोड़ से ज्यादा की जमा राशि है। इन जमा राशियों से मिलने वाला ब्याज ही उनकी नियमित आय में काफी योगदान देता है।

Tag: #nextindiatimes #ThalapathyVijay #Tamilnadu

RELATED ARTICLE