31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी पति से लिया है लोन, कौन हैं थलपति विजय की पत्नी

तमिलनाडु। तमिलनाडु में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में Thalapathy Vijay की पार्टी टीवीके ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही। माना जा रहा है कि वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। थलपति विजय ने अपनी कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये घोषित की है। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम भी तमिलनाडु की फिल्म और राजनीतिक हलकों में सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह भी पढ़ें-थलपति विजय से पहले ये दो सुपरस्टार्स भी बन चुके हैं राजनेता, मिली थी मुख्यमंत्री की कुर्सी

संगीता के परिवार का ब्रिटेन और कई दूसरे देशों में बिजनेस है। उनकी ज्यादातर कमाई बिजनेस और निवेश से होती है। थलपति विजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता के पास एक लाख रुपये कैश हैं।उनके पास तीन बैंक अकाउंट भी हैं। इनमें एक बैंक में 10 करोड़ रुपये, दूसरे में 47 लाख रुपये और तीसरे में 97,000 रुपये जमा हैं। साथ ही उनके पास 2 किलो चांदी और 3132 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है।

संगीता के पास 135 कैरेट के डायमंड्स भी हैं जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता लंदन में भी अपने फैमिली बिजनेस को हैंडल करती हैं। थलपति विजय ने चुनावी हलफनामे में 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

दिलचस्प बात है कि थलपति विजय ने अपनी पत्नी संगीता को 12.6 करोड़ रुपये का लोन दिया है। हालांकि हलफनामे में संगीता की संपत्ति 15-16 करोड़ रुपये बताई गई है लेकिन यह 400 करोड़ रुपये से अधिक है। संगीता हाल में उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने कोर्ट में थलपति विजय से तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि उनका एक एक्ट्रेस के साथ नाजायज रिश्ता है।

Tag: #nextindiatimes #ThalapathyVijay #SangeethaSornalingam

RELATED ARTICLE