32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

SRH VS PBKS: IPL 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, देखें दोनों टीमों के रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आज यानी 6 मई को पंजाब किंग्स और सनाइजर्स हैदराबाद के हीच होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है क्यूंकि दोनों ही टीमें पॉइंट टेबल के टॉप पर चल रही हैं। IPL 2026 में अब तक 48 मैच खेले जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-धोनी से लेकर रिंकू सिंह तक, जानें कौन है IPL 2026 के सबसे बड़े फिनिशर?

अगला मुकाबला शीर्ष में मौजूद नंबर-1 टीम और नंबर-3 टीम के बीच होने जा रही है। आईपीएल 2025 में उपविजेता रह चुके पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआत के 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की और एक मैच का नतीजा बारिश के चलते नहीं निकला। इसके बाद पंजाब को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स की बात करें तो वो 10 में से 6 मुकाबले ही जीती है अब तक और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। इस टीम की शुरुआत काफ़ी ख़राब हई थी लेकिन बाद में इन्होंने अपनी किस्मत बदली और बैक टू बैक पांच मैच जीते। बाद में इसी स्टेडियम में खेले गए अपने लास्ट मुकाबले में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीन बार की चैंपियन रह चुकी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से आमना सामना हो चुका है। इस मुकाबले में एसआरएच 6 विकेट से हार गई थी। अब तक दोनों टीमें 25 मैच खेल चुके हैं। एसआरएच का पलड़ा ही भारी रहा है। जहां एसआरएच ने 17 मैच अपने नाम किए वहीं पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं।

Tag: #nextindiatimes #SRHVSPBKS #IPL2026

RELATED ARTICLE