32 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

लैंड रोवर ने मचाया तहलका, पेश की नई Range Rover SV Ultra; जानें खूबियां

ऑटो डेस्क। Land Rover ने अपनी सबसे खास SUV का नया वर्जन Range Rover SV Ultra पेश किया है। यह इस गाड़ी का सबसे हाई-स्पेक मॉडल है। SV अल्ट्रा को मौजूदा SV मॉडल से बेहतर बनाया गया है। इसमें गाड़ी के डिजाइन या बनावट को बदलने के बजाय केबिन की सामग्री, नई टेक्नोलॉजी, बेहतरीन ऑडियो सिस्टम और यात्रियों के आराम पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल

SV Ultra के इंटीरियर में नया ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे फिनिश दिया गया है। कार के गियर लीवर और सेंटर कंसोल के बटनों पर सफेद रंगों का चमकदार सिरेमिक फिनिश मिलता है। डैशबोर्ड और दरवाजों पर पारंपरिक ट्रिम की जगह पाम वुड का इस्तेमाल किया गया है। गाड़ी में इल्यूमिनेटेड सिल पेल्ट्स, बदलने वाली एंबिएंट लाइटिंग,फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और केबिन एयर प्यूरीफिकेशन की सुविधा दी गई है।

इस SUV में 13.1 इंच की टचस्क्रीन, 13.7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और पीछे बैठने वालों के लिए भी 13.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो, ब्लूटूथ और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी नया इलेक्ट्रोस्टेटिक साउंड सिस्टम है। इसमें 21 पतले स्पीकर्स लगे हैं जिसे सीट के सिर टिकाने वाली जगह, सीट के पीछे केबिन के अन्य हिस्सों में फिट किया गया है। 

SV Ultra में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 537HP की पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 261 किमी प्रति घंटा है।

Tag: #nextindiatimes #LandRover #RangeRoverSVUltra

RELATED ARTICLE