ऑटो डेस्क। नई BMW M440i Convertible को एक ऐसी लग्जरी कार के रूप में देखा जाता है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। यह Car ओपन-टॉप ड्राइविंग के साथ-साथ बंद रूफ में आरामदायक कूपे का अनुभव भी देती है। इस कार की सबसे खास बात इसका कन्वर्टिबल रूफ है, जो सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें-New Hyundai Venue लॉन्च, एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा कमाल का डिजाईन
दिल्ली जैसी गर्मी या खराब मौसम में इसे बंद करके चलाना आसान है, जबकि अच्छे मौसम में ओपन रूफ ड्राइविंग का अलग ही आनंद मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक बेहद स्पोर्टी और आकर्षक है, जो सड़क पर इसे अलग पहचान देता है। इसमें पीछे की सीट्स भी दी गई हैं, जहां छोटे सफर के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है, हालांकि लगेज स्पेस सीमित है, इसलिए इसे पूरी तरह फैमिली कार नहीं माना जा सकता।

परफॉर्मेंस के मामले में यह कार 3.0 लीटर, 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 374 हॉर्सपावर और 500Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी तेज रफ्तार और दमदार एग्जॉस्ट साउंड ड्राइविंग अनुभव को और रोमांचक बनाते हैं। इसकी आवाज भी काफी दमदार है और जब छत खुली होती है तो एग्जॉस्ट की आवाज और भी ज्यादा सुनाई देती है, जिससे ड्राइव और मजेदार बन जाती है।
इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील ड्राइव और एडैप्टिव सस्पेंशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यह कार न सिर्फ तेज बल्कि आरामदायक और स्थिर भी बनती है। भारतीय सड़कों के हिसाब से इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस भी बेहतर मानी जा रही है।
Tag: #nextindiatimes #BMWM440iConvertible #Car




