प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराना ही प्रथम वरीयता है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इसका लक्ष्य “सबके लिए आवास” है। अगर आप अपना पक्का घर बनाना चाहते हैं या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो प्रधानमंत्री आवास योजना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
Pradhan Mantri Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक केंद्रीय योजना है। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत होम लोन पर ब्याज सब्सिडी भी दी जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकार
- PMAY-Urban (शहरी)
शहरों में रहने वाले लोगों के लिए। - PMAY-Gramin (ग्रामीण)
गांवों में रहने वाले परिवारों के लिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ
1- घर खरीदने या बनाने पर ब्याज में सब्सिडी।
2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता।
3- महिलाओं को विशेष लाभ।
4- पक्का घर बनाने में वित्तीय सहायता।
5- ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे बैंक खाते में सहायता राशि।
पात्रता
⬮ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।
⬮ भारतीय नागरिक होना चाहिए।
⬮ परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पक्का घर नहीं होना चाहिए।
⬮ पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो।
⬮ आय सीमा योजना के अनुसार होनी चाहिए।
आय वर्ग
⬮ EWS: वार्षिक आय ₹3 लाख तक
⬮ LIG: ₹3 लाख से ₹6 लाख
⬮ MIG-I: ₹6 लाख से ₹12 लाख
⬮MIG-II: ₹12 लाख से ₹18 लाख
आवश्यक दस्तावेज
⬮ आधार कार्ड
⬮ पैन कार्ड
⬮ आय प्रमाण पत्र
⬮ निवास प्रमाण पत्र
⬮ बैंक पासबुक
⬮ पासपोर्ट साइज फोटो
⬮ मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://pmaymis.gov.in/
2. Citizen Assessment विकल्प चुनें।
3. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
4. आवेदन फॉर्म भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. “Track Your Assessment Status” विकल्प चुनें।
3. आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. आपकी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
ब्याज सब्सिडी कितनी मिलती है?
⬮ EWS/LIG: 6.5%
⬮ MIG-I: 4%
⬮ MIG-II: 3%
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
⬮ क्या किराएदार भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, यदि उनके नाम पर कोई पक्का घर नहीं है।
⬮ क्या महिलाएं सह-आवेदक होना जरूरी है?
कुछ श्रेणियों में यह आवश्यक है।
⬮आवेदन शुल्क कितना है?
ऑनलाइन आवेदन सामान्यतः निःशुल्क है।




