39 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

एक मैच के लिए कितनी फीस लेते हैं शुभमन गिल, IPL से होती है कितनी कमाई?

स्पोर्ट्स डेस्क। Shubman Gill आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की अगर बात करें तो 2025-26 सीजन के लिए शुभमन गिल को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजियों द्वारा 18 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया जाना था। हालांकि शुभमन गिल ने टीम के बजट के लिए 18 करोड़ के बजाय ₹16.50 करोड़ लेने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें-IPL के एक मैच से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? रकम जान उड़ जाएंगे होश

शुभमन गिल का टेस्ट डेब्यू साल 2020 में हुआ था। जब इंटरनेशनल क्रिकेट की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक तय वेतन ढांचा अपनाता है। इसका मतलब है कि हर केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को फॉर्मेट के आधार पर हर मैच के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है। गिल को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, ओडीआई के लिए 6 लाख और टी20 के लिए ₹3 लाख मिलते हैं।

गिल को अनुबंध की ऊंची श्रेणी में रखा गया है। इस वजह से वे सालाना लगभग 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। भारत की टेस्ट टीम में जब शुभमन गिल आए थे, तब प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी को 15 लाख रुपये मैच फीस मिलती थी।2024 के शुरुआती महीनों तक यही रकम मैच फीस के तौर पर दी जाती रही।मार्च 2024 में BCCI ने अपनी इन्सेन्टिव स्कीम लाकर खिलाड़ियों की टेस्ट मैच फीस में बंपर इजाफा किया।

स्कीम के आने के बाद प्लेइंग इलेवन के उन खिलाड़ियों को 45 लाख रुपये मैच फीस मिलने लगी, जिन्होंने सीजन में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा मैच खेले। इसी तरह 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों की मैच फीस 30 लाख रुपये होंगी। जबकि एक सीजन में जो खिलाड़ी 50 फीसद से कम मैच खेलेंगे, उन्हें BCCI की इन्सेन्टिव स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

Tag: #nextindiatimes #ShubmanGill #IPL2026

RELATED ARTICLE