हेल्थ डेस्क। पेट की चर्बी (Belly Fat) न सिर्फ खूबसूरती खराब करती है बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी न्योता देती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर इसे कम करने के लिए आसान और नेचुरल उपायों की तलाश में रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो सब्जा सीड्स से बना है। अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए तो यह वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज) का उपयोग मुख्य रूप से गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए किया जाता है। इन्हें भिगोकर नींबू पानी, फालूदा, शरबत, स्मूदी, दही या लस्सी में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

सब्जा पानी सोखकर फूलता है, जिससे पेट भरा-भरा लगता है। इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है और क्रेविंग कम होती है। ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है और फैट स्टोर कम होता है। इसके अलावा यह शरीर की गर्मी और सूजन कम करता है। कैलोरी इनटेक कम होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
ऐसे बनाएं यह ड्रिंक:
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सब्जा सीड्स लें।
इन्हें आधा कप पानी में 10-15 मिनट भिगोएं।
ये फूलकर जेल जैसी परत बना लेंगे।
अब इसमें बाकी पानी, नींबू का रस और शहद मिलाएं।
अच्छे से मिक्स करें और तुरंत पिएं।
ध्यान रखें कि इसे बनाकर ज्यादा देर स्टोर न करें। अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो सुबह खाली पेट लें। आप ओवरईटिंग कंट्रोल करने के लिए खाने से 30 मिनट पहले ले सकती हैं।
Tag: #nextindiatimes #BellyFat #Lifestyle




