42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

वो एक्ट्रेस जिसने सगे भाई संग किया था फिल्म में रोमांस, देश भर में हुआ था बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क। कभी किसी गाने के बोल्ड लिरिक्स तो कभी किसी आइटम सॉन्ग में बोल्ड मूव्स, कभी फिल्म में किसी अश्लील डायलॉग की डिलीवरी तो कभी Actress के बोल्ड सीन हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह रहे हैं। लेकिन 68 साल पहले आई एक फिल्म के लिए एक एक्ट्रेस को देशभर में इसीलिए विरोध झेलना पड़ा क्योंकि उन्होंने इसमें अपने सगे भाई के साथ रोमांस किया था।

यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह मीनू मुमताज, जिनका जन्म चार भाइयों और चार बहनों वाले एक परिवार में मुमताज अली के यहां हुआ था।मुमताज अली 1940 के दशक की फिल्मों में एक डांसर और कैरेक्टर-आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर थे और उनका अपना एक डांस ग्रुप भी था, जिसका नाम ‘मुमताज अली नाइट्स’ था।

मुमताज अली की ज्यादा शराब पीने की आदत के कारण उनका करियर ढलान पर आ गया और उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा; इसी वजह से उनके बेटे महमूद को एक बाल कलाकार के रूप में काम करना पड़ा और उनकी बेटी मीनू मुमताज ने उनके स्टेज शो में और बाद में फिल्मों में एक डांसर के तौर पर काम किया।

उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी सराहना मिलती थी, हालांकि एक फिल्म जो 1958 में रिलीज हुई थी हावड़ा ब्रिज के लिए उन्हें देशभर में विद्रोह झेलना पड़ा, क्योंकि इसमें उन्होंने सगे भाई महमूद के साथ रोमांस किया था।फिल्म के गाने ‘गोरा रंग चुनरिया काली’ में दोनों के रोमांटिक सीन की वजह से खूब विवाद हुआ। इसकी वजह से फिल्म को बैन तक करने की मांग उठने लगी, लोगों का मानना था कि इससे भाई-बहन के रिश्ते खराब होंगे। इन सबके बावजूद यह क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट रही थी।

Tag: #nextindiatimes #Actress #MinooMumtaz

RELATED ARTICLE

close button