37 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

मेंटल हेल्थ ही नहीं स्किन पर भी होता है स्ट्रेस का असर, होती हैं ये समस्याएं

लाइफस्टाइल डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस (Stress) और एंग्जायटी हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गए हैं। अक्सर हम मानते हैं कि स्ट्रेस का असर केवल हमारे दिमाग या दिल पर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसिक सेहत आपकी स्किन को भी प्रभावित करती है?

यह भी पढ़ें-आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जा सकती है रोशनी

जब हम स्ट्रेस या एंग्जायटी से गुजरते हैं, तो हमारा शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन शरीर के इम्यून सिस्टम के बैलेंस को बिगाड़ देता है। इस बदलाव के कारण त्वचा की बाहरी परत कमजोर हो जाती है, घाव भरने की क्षमता कम हो जाती है और शरीर में सूजन पैदा करने वाले साइटोकिन्स बढ़ने लगते हैं।

स्ट्रेस केवल नई समस्याएं पैदा नहीं करता, बल्कि पहले से मौजूद स्किन कंडीशंस को और भी गंभीर बना देता है। कई बार बिना किसी बाहरी एलर्जी के ही शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली होने लगती है। एंग्जायटी सीधे तौर पर इम्यून सिस्टम को एक्टिव कर देती है, जिससे त्वचा पर स्ट्रेस रैशेज उभर आते हैं।

एंग्जायटी के दौरान निकलने वाला कोर्टिसोल हमारी त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स को एक्टिव कर देता है। इससे चेहरे पर ज्यादा तेल जमा होता है, जो बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है और मुंहासों का कारण बनता है। तनाव न केवल बीमारियों को न्योता देता है, बल्कि त्वचा की मरम्मत करने की शक्ति को भी धीमा कर देता है। स्ट्रेस के कारण त्वचा का बैरियर टूट जाता है, जिससे प्रदूषण और बैक्टीरिया आसानी से त्वचा के अंदर आसानी से जा सकते हैं। अगर आपको कोई चोट लगती है, तो स्ट्रेसफुल कंडीशन में उससे भरने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Stress #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button