सिद्धार्थनगर। जिले में पेट्रोल (petrol)-डीज़ल की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या के बाद अब पेट्रोल डीज़ल की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सिद्धार्थनगर जिले में इन दिनों पेट्रोल डीज़ल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीज़ल की सप्लाई ठप है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार, वाहन चालकों की लगी लंबी-लंबी कतारें
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राईल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बंद हो जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की समस्या खत्म होती नहीं दिख रही है। जिले के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे जिससे पेट्रोल डीज़ल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

बता दें कि इससे पहले युद्ध के दौरान पेट्रो पदार्थों की कमी होने के अफवाह के चलते कई दिनों तक पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही थीं। बीच में स्थिति सामान्य होने के बाद अब एक बार फिर से डीजल पेट्रोल की समस्या गहराती दिख रही है।
मीडिया से बात करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है।जिले के कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके थे तेल आना शुरू हो चुका है अफवाह पर ध्यान ना दें तेल की पर्याप्त मात्रा मौजूद है। शादी विवाह वाले मामले में वाहनों में तेल दिया जा रहा है। डब्बे में तेल देने के लिए रोक लगाई गई है जिससे उसका दुरुपयोग ना हो सके।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #petrolcrisis #Siddharthnagar




