41 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

SPF 30 या 50; आपकी स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन है बेहतर, जान लें ये बातें

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में घर से बाहर कदम रखते ही चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है। सूरज की रोशनी से निकलने वाली यूवी किरणें हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए Sunscreen लगाना काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें-नारियल पानी या छाछ? पढ़ें आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

सूरज की रोशनी से UVAऔर UVB किरणें निकलती हैं। सनस्क्रीन इन हानिकारक किरणों से स्किन को बचाने के लिए ढाल का काम करता है। इन अल्ट्रावायलेट किरणों की वजह से त्वचा में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिनसे सनस्क्रीन बचाव करता है। धूप की वजह से चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन आने लगता है, जिसे फोटो-एजिंग कहते हैं। सनस्क्रीन इसे रोकने में सबसे असरदार है।

SPF (Sun Protection Factor) यह मापता है कि सनस्क्रीन UVB किरणों से आपकी त्वचा को कितनी देर तक बचा सकती है।
SPF 15- यह लगभग 93% UVB किरणों को रोकता है। यह घर के अंदर रहने वालों के लिए ठीक है।
SPF 30- यह लगभग 97% किरणों को ब्लॉक करता है।
SPF 50- यह लगभग 98% किरणों को रोकता है। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहने वाले हैं या समुद्र किनारे जा रहे हैं, तो SPF 50 बेहतर ऑप्शन है।

याद रखें कोई भी सनस्क्रीन 100% सुरक्षा नहीं देती, इसलिए इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना जरूरी है। हमेशा वही सनस्क्रीन लें जिस पर ब्रॉड स्पेक्ट्रम लिखा हो। इसका मतलब है कि यह UVA और UVB दोनों किरणों से बचाएगी। पैकेजिंग पर PA+, PA++ या PA+++ देखें। जितने ज्यादा + होंगे, उतनी ही बेहतर सुरक्षा UVA किरणों से मिलेगी। अगर त्वचा ऑयली है, तो जेल-बेस्ड या मैट सनस्क्रीन चुनें। अगर त्वचा ड्राई है, तो लोशन या क्रीम-बेस्ड हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन लें।

Tag: #nextinditimes #Sunscreen #Lifetsyle #Summer

RELATED ARTICLE

close button