44.9 C
Lucknow
सोमवार, जून 8, 2026

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लिवर अंदर से है खराब, ऐसे करें बचाव

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में Liver diseases तेजी से पैर पसार रही हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि लिवर की बीमारी के लक्षण तब तक सामने नहीं आते, जब तक कि स्थिति बहुत गंभीर न हो जाए। इसलिए लिवर की बीमारियों का जल्दी पता नहीं चल पाता। लेकिन कुछ संकेतों पर ध्यान देकर आप वक्त रहते डॉक्टर की मदद से बीमारी का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-प्रोटीन की कमी से होती हैं ये 5 बीमार‍ियां, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

थकान अक्सर लिवर खराब होने का पहला संकेत होती है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो ब्लड में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे दिमाग की काम करने की क्षमता और शरीर की एनर्जी प्रभावित होती है। जब लिवर बिलीरुबिन को सही ढंग से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो यह शरीर में जमा होने लगता है, जिससे त्वचा और आंखों में पीलापन आ जाता है।लोग इसी लक्षण के बाद डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।

लिवर खराब होने पर पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है। भारत की 9% से 32% आबादी फैटी लिवर से जूझ रही है। आजकल युवाओं में भी भूख न लगने जैसे लक्षण आम होते जा रहे हैं, जो लिवर की समस्या का संकेत हो सकते हैं। पेट में फ्लूएड का जमा होना लिवर के गंभीर रूप से डैमेज होने का संकेत है।

अगर पेशाब का रंग गहरा है और मल का रंग असामान्य रूप से हल्का है, तो यह बाइल के फ्लो में समस्या का संकेत हो सकता है। कई लोग इसे केवल डिहाइड्रेशन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में महंगा पड़ता है। बिना किसी रैशेज या दाने के शरीर पर खुजली होना लिवर की बीमारी का एक छिपा हुआ लक्षण हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Liverdiseases #Health

RELATED ARTICLE