41 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

फ्री में ऐसे देखें IPL 2026 के मैच, Jio के ये 3 प्लान्स हैं सबसे बेस्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क। Reliance Jio काफी समय से एक स्पेशल ऑफर के तहत अपने ज्यादातर मोबाइल प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री JioHotstar एक्सेस दे रहा है लेकिन असल में तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो हमेशा से JioHotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आते रहे हैं। इन प्लान्स की कीमत 949 रुपये, 100 रुपये और 195 रुपये है।

यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी

इन डेटा वाउचर्स की कीमत 100 रुपये और 195 रुपये है। कंपनी का 949 रुपये वाला प्लान एक रेगुलर प्रीपेड प्लान है जिसके साथ यूजर्स को सर्विस वैलिडिटी भी मिलती है। Jio के 949 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ Jio के स्पेशल बेनिफिट्स जैसे 50GB फ्री JioAICloud और 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile/TV मिलता है। साथ ही, यूजर्स के लिए इसमें 18 महीने का फ्री Google AI Pro प्लान भी बंडल किया गया है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। Jio के 100 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है और इसकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी 30 दिनों की है। साथ में JioHotstar भी।

195 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 15GB डेटा मिलता है और इसकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी 90 दिनों की है। साथ में JioHotstar भी। कि 100 रुपये और 195 रुपये वाले प्लान डेटा वाउचर्स हैं, इसलिए इनके साथ सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है। इनकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी उन प्लान्स के ऊपर काम करती है जिनमें पहले से सर्विस वैलिडिटी मौजूद हो। डेटा वाउचर्स का इस्तेमाल खास तौर पर रेगुलर प्लान के ऊपर डेटा कंजप्शन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये प्लान्स Reliance Jio की वेबसाइट और MyJio मोबाइल एप पर उपलब्ध हैं।

Tag: #nextindiatimes #Jio #Technology #IPL2026

RELATED ARTICLE

close button