40 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

766 गानों का सौदा कर गायब हो गई थी ये पॉप स्टार! पार की थी पागलपन की हदें

एंटरटेनमेंट डेस्क। म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बेहतरीन गायिका को अपनी दमदार आवाज और परफॉर्मेंस के लिए ‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ कहा जाता है। यह गायिका ग्रैमी समेत कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। 25 साल का करियर और 766 सुपरहिट गानों को आवाज देने वालीं इस गायिका ने करोड़ों रुपये में अपना सालों का करियर बेच डाला।

यह भी पढ़ें-इस फिल्म को बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, होश उड़ा देने वाली थी एक्ट्रेस की फीस

यह वही गायिका हैं, जिन्होंने कभी इंडस्ट्री पर राज किया और फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। सिंगिंग करियर, पर्सनल लाइफ का विवाद, मानसिक उथल-पुथल और ड्रग्स केस… इस गायिका की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। यह कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन pop star ब्रिटनी स्पीयर्स हैं।

ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने अपना करियर 1999 में शुरू किया था। उनका पहला गाना ‘बेबी वन मोर टाइम’ बेस्ट सेलिंग एल्बंस में से है। ‘ऊप्स… आई डिट इट अगैन’ के रिकॉर्ड्स भी खूब बिके थे। उनका म्यूजिक करियर हमेशा से ही ऊंचाइयों पर रहा, इसी वजह से उन्हें ‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ कहा जाता था। 44 साल की ब्रिटनी ने अपने 25 साल की मेहनत को बेच दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पब्लिशर प्राइमरी वेव को अपने 766 गानों के राइट्स को 1816 करोड़ रुपये में बेच दिया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने साल 2024 में साफ-साफ कह दिया था कि वह कभी भी म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी नहीं करेंगी। ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी में सक्सेस के साथ विवाद भी आए। साल 2007 ब्रिटनी की जिंदगी में सबसे बुरा दौर आया। उनका अपने पति केविन फेडरलाइन से तलाक हुआ और बच्चों की कस्टडी भी चली गई। इस गम में वह इतनी टूट गई थीं कि उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। दुनिया ने उन्हें ‘पागल’ करार दे दिया था।

Tag: #nextindiatimes #BritneySpears #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button