ऑटो डेस्क। Nissan इन दिनों फुल एक्शन मोड में है। हाल ही में कंपनी ने अपनी दमदार SUV ‘Patrol’ को भारत लाने का इशारा दिया था। इसके अलावा Xterra की वापसी, Skyline और इलेक्ट्रिक Juke जैसी कई कारों की झलक दिखाकर कंपनी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। अब निसान बीजिंग ऑटो शो में एक बिल्कुल नई और रफ-एंड-टफ ऑफ-रोड SUV का कॉन्सेप्ट पेश करने जा रही है।
यह भी पढ़ें-130km रेंज के साथ लॉन्च हुई Odysse SUN, मिल रहे महंगे स्कूटर वाले फीचर्स
यह कार दिखाएगी कि निसान की भविष्य की गाड़ियां डिजाइन और तकनीक के मामले में कितनी एडवांस होने वाली हैं। इस SUV का डिजाइन पुराने और क्लासिक ऑफ-रोडर की तरह चौकोर रखा गया है, जो इसे एक बेहद मस्कुलर और दमदार लुक देता है। इसे पूरी तरह से खराब रास्तों के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इसमें ऊंचा सस्पेंशन और मोटे ‘ऑल-टेरेन’ टायर दिए गए हैं।

कार के लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसके बोनट और छत पर खास तरह की लाइट्स लगाई गई हैं।वहीं सामने की तरफ चौकोर LED लाइट्स और चमकता हुआ निसान का लोगो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इसके अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसके फ्रंट बंपर के किनारों को थोड़ा छोटा किया गया है और चारों फेंडर्स पर मार्कर लाइट्स दी गई हैं।
भले ही निसान ने अभी इसके इंजन और पावर को लेकर कोई तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि यह कॉन्सेप्ट नई जनरेशन की ‘इलेक्ट्रिक तकनीक’ से लैस होगा। इसका सीधा मतलब है कि निसान की आने वाली धांसू ऑफ-रोड गाड़ियां या तो हाइब्रिड होंगी। Nissan की ये दमदार ऑफ-रोड गाड़ियां या तो बिजली से चलेंगी या फिर पेट्रोल और बिजली दोनों के मेल से बनेंगी।
Tag: #nextindiatimes #Nissan #SUV




