35 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

भागकर की शादी, घरेलू हिंसा की हुईं शिकार; पढ़ें आशा भोसले की अनसुनी कहानी

मुंबई। गायिका Asha Bhosle की तबीयत ठीक न होने के चलते शनिवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 92 साल की आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई। लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने हर शैली के गीतों में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा।

यह भी पढ़ें-सफेद साड़ी ही क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, दिलचस्प है स्वर कोकिला का वो किस्सा

आशा भोसले की आवाज की मिठास ऐसी है कि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गीत गा चुकीं आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। 9 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। 16 साल की उम्र में जब आशा भोसले ने भाग कर परिवार वालों के खिलाफ बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी की, तब लता ने बहन से रिश्ता तोड़ लिया।

शादी के बाद आशा भोसले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह घरेलू हिंसा का शिकार भी हुईं। इतना ही नहीं, जिंदगी से इतना निराश हो गई थीं कि खुद को खत्म करना चाहती थीं। एक समय ऐसा भी था जब इसी आवाज को खराब बताकर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से उन्हें निकाल दिया गया था।

आशा भोसले ने दूसरी शादी संगीतकार आर डी बर्मन से 1980 में की। दोनों की पहली मुलाकात 1966 में फिल्म तीसरी मंजिल के गाने के दौरान हुई थी। इसके बाद आशा भोसले ने आर.डी. बर्मन की कई फिल्मों में गीत गाए। आशा भोसले ने 50 से 90 के दशक के बीच ओपी नैयर, आरडी बर्मन, खय्याम और बप्पी लहरी जैसे कई संगीतकारों के साथ काम किया। उन्होंने कई सदाबहार गाने गाए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

Tag: #nextindiatimes #AshaBhosle #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button