24 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

एक कार, खौफनाक रात और भारी बरसात; सन्नाटे और संगीत ने रचा था इतिहास!

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में अबतक कई ऐसी फिल्में (films) बनी हैं, जिन्हें दर्शकों ने कल्ट मूवीज का दर्जा दिया है। ऐसी फिल्म सालों में एक बार आती है और ये फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों में बस जाती है। साल 1964 में एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जो हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई।

यह भी पढ़ें-70 की उम्र में बने दूल्हा, की 4 शादियां; जानें बॉलीवुड के खूंखार विलेन की कहानी

आज हम आपको उसी फिल्म की कहानी बताने जा रहे हैं और जिस फिल्म का हम जिक्र कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है वो कौन थी (Woh Kaun Thi)। यह फिल्म साल 1964 में 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार और साधना की जोड़ी नजर आई थी।इस ‘सस्पेंस-थ्रिलर’ और कल्ट हॉरर फिल्म की कहानी अपने वक्त से काफी आगे की थी और फिल्म का प्लॉट इतना शानदार था कि दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले गए।

फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया था, लेकिन उस दौर में भी इस फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस इतना शानदार था कि कोई भी इस फिल्म का दीवाना हो जाए।उस दौर में यह फिल्म एक सुपरहिट साबित हुई थी। सालों बाद भी ये फिल्म आज उतनी ही फ्रेश लगती है। ये फिल्म कई एक्टर्स को ऑफर हुई थी लेकिन सबने मना कर दिया था और फिर ये फिल्म मनोज कुमार के पास आई और कल्ट मूवी बन गई।

इस फिल्म का संगीत खूब हिट रहा। फिल्म का गाना ‘लग जा गले’ आज भी कल्ट गाना है। इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। ये गाना आज भी सुपरहिट है और उतना ही फ्रेश है। इसके अलावा फिल्म का एक और गाना ‘रैना बरसे रिमझिम रिमझिम’ भी खूब हिट हुआ था।

Tag: #nextindiatimes #films #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button