26 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

Moto Pad 2026 लॉन्च, मिलेगा 11-इंच बड़ा डिस्प्ले; जानें कितनी है कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने अपने नए स्टाइलस फोन के साथ Moto Pad 2026 भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को 11-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस टैबलेट में आप रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकते हैं लेकिन टैबलेट ज्यादा हैवी टास्क के लिए नहीं है।

यह भी पढ़ें-3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन itel Super 26 Ultra लांच, जानें कितनी है कीमत

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट में 11-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। यह टैबलेट 2.5K Resolution और 90Hz तक का रिफ़्रेश रेट ऑफर कर रहा है। टैबलेट में Dolby Audio के लिए ट्यून किया गया क्वाड-स्पीकर सेटअप मिल रहा है, जो इसे कंटेंट देखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बना देता है।

टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। यह एक 5G चिपसेट है, जो आम तौर पर मिड-रेंज डिवाइस में देखने को मिलता है। इसका मतलब है कि इसे बहुत ज्यादा हैवी काम करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है, लेकिन यह पढ़ने, स्ट्रीमिंग करने और हल्के-फुल्के मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। कीमत की बात करें तो Moto Pad 2026 की शुरुआती कीमत $249.99 यानी लगभग 24 हजार रुपये है।

टैबलेट में सबसे खास इसमें मिलने वाला स्मार्ट कनेक्ट फीचर है। इसकी मदद से आप टैबलेट, Motorola के फोन और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। इसकी मदद से आप स्क्रीन के बीच कंटेंट को इधर-उधर कर सकते हैं या अलग-अलग डिवाइस पर अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इस टैबलेट में 7040mAh की बैटरी मिल रही है जिसके साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इस टैबलेट को आप 30 अप्रैल से United States में T-Mobile और Metro by T-Mobile के जरिए खरीद सकेंगे।

Tag: #nextindiatimes #MotoPad2026 #Technology

RELATED ARTICLE

close button