डेस्क। आसमानी बिजली कुदरत का सबसे खौफनाक रूप है, जो पलक झपकते ही जान ले सकती है। घरों में इस्तेमाल होने वाली सामान्य बिजली (Lightning) के मुकाबले यह करोड़ों गुना ज्यादा शक्तिशाली है। आसमान से गिरने वाली बिजली मौत का दूसरा नाम है। आइए जानें इसमें कितना करंट होता है?
यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह
हमारे घरों में जो कृत्रिम बिजली आती है, वह आमतौर पर 120 से 240 वोल्ट के बीच होती है। यह सीमित वोल्ट की बिजली अगर सावधानी बरती जाए तो जानलेवा नहीं होती है। इसके उलट आसमानी बिजली कुदरती होती है और इसकी मारक क्षमता का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आसमानी बिजली की सबसे डरावनी बात इसका वोल्टेज है।
सामान्य घर की बिजली जहां 120 वोल्ट की होती है, वहीं आसमान से गिरने वाली एक बिजली में लगभग 10 करोड़ वोल्ट का करंट होता है। यही वजह है कि जब यह बिजली किसी इंसान या जानवर पर गिरती है, तो उसे संभलने या पलक झपकने तक का मौका नहीं मिलता। यह वोल्टेज इतना ज्यादा है कि यह किसी भी जीवित प्राणी के शरीर को तुरंत झुलसाकर कोयला बना सकता है।

वोल्टेज के अलावा इस बिजली की असली ताकत इसके एम्पियर में छिपी होती है। जानकारों के मुताबिक आसमानी बिजली में 30,000 एम्पियर से भी ज्यादा का करंट होता है। तुलना के लिए बता दें कि घर में इस्तेमाल होने वाला एक छोटा हीटर या गीजर मात्र 15 से 20 एम्पियर पर चलता है। आप सोच सकते हैं कि 30 हजार एम्पियर का बहाव कितना विनाशकारी हो सकता है। यह करंट किसी भी मजबूत से मजबूत चीज को भाप बनाने के लिए काफी है। आसमानी बिजली केवल एक छोटी सी लकीर नहीं होती। इसकी लंबाई आपको हैरान कर सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Lightning #GK




