39.4 C
Lucknow
मंगलवार, जून 16, 2026

कौन है IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाला खिलाड़ी, स्पीड जान चकरा जाएगा सिर

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का 9वां मैच बेहद दिलचस्प रहा। दरअसल गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अशोक ने ऐसी गेंदबाजी की, जिससे स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा होने लगी। चलिए जानते हैं अशोक शर्मा हैं कौन?

यह भी पढ़ें-कौन हैं पंजाब किंग्स को अकेले ही जीत दिलाने वाले कूपर कोनोली, रिकी पोंटिंग से है कनेक्शन

अशोक शर्मा की उम्र अभी महज 23 साल है और वो राजस्थान से आते हैं। अशोक डोमेस्टिक क्रिकेट में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेष रूप से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन ने अशोक के करियर को नई उड़ान दी है।इस भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अशोक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी 7 मैचों में 13 विकेट लेकर अपने प्रदर्शन की निरंतरता को साबित किया था। अशोक शर्मा इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम से भी जुड़े रहे हैं। वो राजस्थान टीम के नेट गेंदबाज रहे KKR ट्रायल्स में भी सबको प्रभावित किया था। यहां तक कि 2022 के ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था।

IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में अशोक शर्मा ने एनरिक नॉर्टजे को पीछे छोड़ा। नॉर्टजे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 150.9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। अशोक शर्मा और एनरिक नॉर्टजे ही ऐसे 2 गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 150 से ज्यादा रफ्तार से गेंद फेंकी है।

154.2 kmph – अशोक शर्मा (GT)
150.9 kmph – एनरिक नॉर्टजे (LSG)
149.7 kmph – कार्तिक त्यागी (KKR)
149.1 kmph – कगिसो रबाड़ा (GT)
145.6 kmph – जेमी ओवर्टन (CSK)

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #AshokSharma

RELATED ARTICLE