34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

इलेक्ट्रिक SUV बाजार में महिंद्रा ने मारी बाजी, कर डाली रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

ऑटो डेस्‍क। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Mahindra की ओर से भी इस सेगमेंट में कई एसयूवी को ऑफर किया जाता है। बीते एक साल में निर्माता की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ICE के साथ ही EV सेगमेंट में भी कई एसयूवी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की सामान्‍य एसयूवी के साथ ही इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की मांग भी भारत में बढ़ रही है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है।

बीते एक साल में ही निर्माता ने इस सेगमेंट की एसयूवी की 50 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री की है। निर्माता की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e और Mahindra XEV 9s को ऑफर किया जाता है। इन तीनों ही एसयूवी को बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन के साथ ऑफर किया जाता है।

कंपनी की रणनीति SUV सेगमेंट को मजबूत करने पर बेस्ड है, क्योंकि ग्राहकों में अब बड़े और फीचर-रिच वाहनों की मांग बढ़ रही है। महिंद्रा भारत के यूटिलिटी व्हीकल बाजार में एक बड़ी कंपनी है और अब वह पूरी तरह SUV पर फोकस कर रही है। कमर्शियल व्हीकल में भी स्थिर प्रदर्शन देखने को मिला। LCV 2 टन सेगमेंट में बिक्री 3,526 यूनिट्स पर लगभग स्थिर रही, जबकि तीन-पहिया वाहनों की बिक्री 39% बढ़कर 10,801 यूनिट्स हो गई।

Tag: #nextindiatimes #MahindraBE6 #Mahindra

RELATED ARTICLE

close button