37 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

नारियल पानी या छाछ? पढ़ें आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

लाइफस्टाइल डेस्क। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में खुद को तरोताजा रखने के लिए हम अक्सर Coconut Water या छाछ पीना पसंद करते हैं। ये दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार हैं, लेकिन आपकी सेहत की जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर है?

यह भी पढ़ें-गर्मियों में पी रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान !

आपको बता दें नारियल पानी और छाछ, दोनों ही कैलोरी में कम होते हैं। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर के तापमान को कम करने में भी मदद करते हैं। अगर आप गर्मी और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं, तो ये दोनों ही ड्रिंक्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

नारियल पानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हमारे शरीर के फ्लूएड से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा होती है, खासतौर से पोटेशियम की। छाछ भारतीय घरों का पारंपरिक अमृत है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। छाछ की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया हैं, जो हमारे पेट के स्वास्थ्य को सुधारते हैं। अगर आपका लक्ष्य पाचन तंत्र को मजबूत करना, शरीर की सूजन कम करना और लंबे समय तक मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखना है, तो छाछ आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

क्या है बेहतर?

अगर आप खेलकूद से जुड़े हैं या धूप में ज्यादा समय बिताते हैं तो हाइड्रेशन और रिकवरी के लिए नारियल पानी सबसे बेस्ट है। अगर आप पाचन सुधारना चाहते हैं और मेटाबॉलिक हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं, तो छाछ ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। इन दोनों ही ड्रिंक्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए इन्हें सुबह या दोपहर में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

Tag: #nextindiatimes #CoconutWater #Buttermilk

RELATED ARTICLE

close button