37 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

Redmi का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Redmi ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi Note 15 SE 5G के नाम से पेश किया है। ये नया डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन बताया जा रहा है। हैंडसेट जल्द ही देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें-Samsung के शानदार फोन की गिरी कीमत, यहां चेक करें डिस्काउंट ऑफर

कीमत की बात करें तो भारत में Redmi Note 15 SE 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत फोन के बेस वेरिएंट की है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। जबकि फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेड़मी के इस डिवाइस में 6.77-इंच (1,080×2,392 पिक्सल) का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। डिवाइस में 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट मिल रहा है। डिवाइस Xiaomi के Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। साथ ही इसमें TÜV Rheinland Low ब्लू लाइट, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन्स भी मिल रहा है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग ऑफर कर रहा है।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 1/2.88-इंच Light Hunter 400 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल कैमरा है। साथ ही इस डिवाइस में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोन में 20-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,800mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #RedmiNote15SE5G #Redmi #Technology

RELATED ARTICLE

close button