ऑटो डेस्क। चीन की मशहूर कार कंपनी Chery ने अपनी नई हाइब्रिड SUV पेश की है, जिसका नाम Fulwin T9L है। यह दमदार कार अपनी लंबी रेंज और हाई-टेक फीचर्स के लिए चर्चा में है। कंपनी ने इसकी प्री-सेल शुरू कर दी है। एक बार टैंक फुल कराने पर यह कार 2,000 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इसके साथ ही कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-Honda CBR 1000RR-R SP की दमदार वापसी, जानें इस बार क्या है नया?
कंपनी ने इस हाइब्रिड कार को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में उतारा है। इसका सबसे शुरुआती मॉडल 135 Air है। इसके बाद 135 Pro और 230 Pro नाम के 2 और वेरिएंट आते हैं। इसका सबसे महंगा और टॉप मॉडल 230 Max है।Chery आगे इस कार का ऑल व्हील ड्राइव वर्जन भी लाने का विचार कर रही है जिसके लिए कंपनी ग्राहकों की सलाह ले रही है।

इस कार में Chery का लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम लगा है जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों की पावर का इस्तेमाल करता है। इसके शुरुआती मॉडल में 1.5 लीटर का इंजन और एक मोटर है जो एक मोटर है जो 242kW की पावर देते हैं। इसके टॉप मॉडल में बहुत ज्यादा ताकतवर इंजन और बड़ी इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 375kW की पावर जनरेट करते हैं। इसमें कार की छत पर एक Lidar सेंसर लगा है।
लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह कार शानदार है। इसमें 32.7kWh की बैटरी दी गई है। सिर्फ इलेक्ट्रिक रेंज की बात करें तो यह कार वेरिएंट के आधार पर 135 से 230 किमी तक चल सकती है। वहीं, पेट्रोल और हाइब्रिड सिस्टम मिलाकर यह कार 2,000 किमी तक का सफर तय कर सकती है। कार के पार्ट्स एल्युमीनियम से बने हैं, जिससे यह काफी मजबूत भी है।
Tag: #nextindiatimes #Chery #FulwinT9L




