ऑटो डेस्क। TVS Motor कंपनी ने 2026 के लिए अपडेटेड Apache RTR 160 4V पेश की है। कंपनी ने इसमें 2 नए मॉडल जोड़े हैं जिससे सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत कर सके। इस नए अपडेट की खास बात यह है कि प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED लाइट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स अब इस रेंज की बाइक में भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स
अब Apache RTS 160 4V के सभी मॉडलों में फीचर्स बढ़ा दिए गए हैं। 2026 रेंज की इन बाइक्स में अब LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं। साथ ही अब ज्यादा मॉडलों में स्लिपर क्लच की सुविधा मिलेगी जिससे गियर बदलना आसान होगा और क्लच दबाने में कम ताकत लगेगी। महंगे मॉडलों में मिलने वाले फीचर्स जैसे USD Fork, TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल पहले की तरह दिए गए हैं।

बाइक के इंजन और पावर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाली है 160cc इंजन है जो 17.55bhp की पावर देता है। यह अपनी कैटेगरी की सबसे ताकतवर बाइक्स में से एक है। इसमे पहले की तरह ही तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस बदल सकता है।
इंजन रेस-डिराइव्ड O3C टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो शार्प थ्रॉटल रिस्पॉन्स और एफिशिएंट कम्बस्शन देता है। 4-वॉल्व हेड बेहतर एयरफ्लो और पावर डिलीवरी सुनिश्चित करता है। स्पोर्ट मोड में एक्सीलरेशन तेज है। ये 0-60 km/h की रफ्तार मात्र कुछ सेकंड्स में पकड़ लेती है। शहर में अर्बन मोड स्मूद और फ्यूल-एफिशिएंट है, जबकि रेन मोड गीली सड़कों पर कंट्रोल बढ़ाता है। टॉप स्पीड 114 km/h होने से हाईवे पर ओवरटेकिंग आसान है। ये अपडेट बिना बड़े मैकेनिकल चेंज के वैल्यू फॉर मनी बढ़ाता है।
Tag: #nextindiatimes #TVSApacheRTR1604V #TVS




