एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में कई ऐसी हसीन अदाकाराएं रही हैं, जिनकी खूबसूरती पर लोग क्या, फिल्मी एक्टर्स भी अपनी जान छिड़का करते थे। आज हम आपको एक ऐसी ही खूबसूरती और ग्लैमरस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं। बॉलीवुड के एक फेमस Director को भी इनसे प्यार हो गया था। प्यार में पागल इस एक्ट्रेस को एक डायरेक्टर ने एक-दो बार नहीं, बल्कि 1000 बार प्रपोज किया था।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मुमताज हैं, जिनके पीछे पूरा बॉलीवुड दीवाना था। मुमताज की खूबसूरती और अदाकारी पर लोग मर मिटने को भी तैयार रहा करते थे। इंडस्ट्री के कई स्टार्स उन्हें अपना बनाना चाहते थे।डायरेक्टर यश चोपड़ा भी मुमताज के प्यार में पड़ गए थे, लेकिन मुमताज कभी राजी नहीं हुईं। यश चोपड़ा ने एक्ट्रेस को कई बार प्रपोज किया लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार इंकार कर दिया।

मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यश चोपड़ा ने मुझे 1000 बार शादी के लिए पूछा होगा लेकिन मुझे उनसे प्यार नहीं था तो मैं उनसे शादी नहीं कर सकती थी। वो कई बार मुझसे कहते थे ऐ मोटी, मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझसे शादी कर लो। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मुमताज का नाम फिरोज खान, शम्मी कपूर और राजेश खन्ना से जुड़ चुका है।
शम्मी कपूर संग उनके रिश्ते के चर्चे आज भी होते हैं। दोनों शादी करने को भी राजी हो गए थे लेकिन राज कपूर और अपने करियर की वजह से मुमताज, शमी कपूर से शादी नहीं कर पाईं। यश चोपड़ा अक्सर उनके घर आते और शादी पका प्रस्ताव रखते, लेकिन एक्ट्रेस को उनके प्रति किसी भी प्रकार का आकर्षण नहीं हुआ।
Tag: #nextindiatimes #Director #Entertainment




