31 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

प्रियंका चोपड़ा, काजल अग्रवाल और…, इन अभिनेत्रियों ने कई फिल्म इंडस्ट्रीज में कमाया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने अपनी मातृ भाषा के अलावा कई दूसरी भाषाओं में काम करके नाम कमाया है। इन अभिनेत्रियों ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हॉलीवुड में करियर बनाया है।

यह भी पढ़ें-एक्शन सीन के बीच हीरो का कान खा गई थी ये हीरोइन, उड़ गए थे लोगों के होश

ऐश्वर्या राय:

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई भाषाओं में काम किया है। उन्होंने ‘इरुवर’ और ‘जीन्स’ जैसी तमिल फिल्मों से तारीफें बटोरीं। उन्होंने ‘प्रोवोक्ड’ और ‘द पिंक पैंथर 2’ में अभिनय करके वैश्विक मंचों पर पहचान बनाई।

प्रियंका चोपड़ा:

अलग-अलग इंडस्ट्री में सफलता का एक और बड़ा उदाहरण Priyanka Chopra हैं। उन्होंने तमिल फिल्म ‘थमीजान’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बाद में ‘फैशन’ और ‘डॉन’ जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बन गईं। इसके बाद उन्होंने ‘क्वांटिको’ और ‘बेवॉच’ जैसे प्रोजेक्ट्स से हॉलीवुड में नाम कमाया।

नयनतारा:

नयनतारा साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल फिल्म ‘टेस्ट’ और ‘राजा रानी’ में अभिनय किया। तेलुगु में ‘लक्ष्मी’ और ‘गॉडफादर’ से तारीफें बटोरीं। वहीं हिंदी में शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में उन्होंने काम किया।उन्होंने मलयामल और कन्नड़ भाषा में काम करके अपनी पहचान बनाई है।

काजल अग्रवाल:

दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा, काजल अग्रवाल ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में जबरदस्त सफलता हासिल की है।उन्होंने साउथ में ‘मगधीरा’ और ‘थुप्पक्की’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसके बाद वह ‘सिंघम’ जैसी हिंदी फिल्म में भी नजर आई हैं।

रश्मिका मंदाना:

रश्मिका ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी यात्रा ‘किरिक पार्टी’ से शुरू की, ‘गीता गोविंदम’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी तेलुगु फिल्मों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने ‘एनिमल’ जैसी हिंदी फिल्म से बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Tag: #nextindiatimes #Entertainment #PriyankaChopra

RELATED ARTICLE

close button