31 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

नकली Engine Oil से खराब हो सकती है गाड़ी, ऐसे पहचानें असली-नकली का फर्क

ऑटो डेस्क। आजकल बाजार में नकली इंजन ऑयल का काला धंधा खूब चल रहा है। इसे बनाने में बहुत ही घटिया तेल और रद्दी सामान का इस्तेमाल किया जाता है। धोखेबाज इसकी पैकिंग को बिल्कुल असली ब्रांड्स जैसा बना देतें हैं जिससे आपको फर्क पता न चलें। यहां बताए गए तरीकों से आप नकली Engine Oil पहचान सकते हैं।

यह भी पढ़ें-130km रेंज के साथ लॉन्च हुई Odysse SUN, मिल रहे महंगे स्कूटर वाले फीचर्स

-डिब्बे पर लिखे शब्दों की स्पेलिंग चेक करें। अगर प्रिंटिंग धुंधली है और अक्षर टेढ़ें-मेढ़े हैं या लेबल ठीक से नहीं चिपका है तो समझ लीजिए की दाल में कुछ तो काला है। असली ब्रांड्स के डिब्बों पर चमकीला होलोग्राम, मुहर या QR कोड होता है जिसे स्कैन किया जा सकता है। अच्छा क्वालिटी के इंजन ऑलय पर ISO Certified मार्क होता है।

-हर अच्छे इंजन ऑयल का एक खास रंग और चमक होती है। नकली ऑलय का कलर ज्यादा गहरा या जरूरत से ज्यादा हल्का दिखाई देता है।असली तेल एक समान गाढ़ा होता है और अगर Engine Oil पानी की तरह पतला लग रहा है या फिर बहुत ज्यादा चिपचिपा और गाढ़ा है तो समझें कि यह नकली है।

-असली इंजन ऑयल में हल्की और साफ Petroleum जैसी महक आती है जो बहुत तेज नहीं होती।अगर तेल से बहुत तेज केमिकल जैसी गंध आए या कुछ जलने जैसी अजीब महक लगे तो समझ जाएं कि यह नकली है और इसे बनाने में केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है।

-अगर कोई नामी ब्रांड का Engine Oil बाजार से बहुत सस्ते दाम पर मिल रहा है तो समझ जाए कि कुछ गड़बड़ है। असली और अच्छी क्वालिटी के तेल की एक तय कीमत होती है। नकली ऑलय बनाने वाले ग्राहकों को फंसाने के लिए उसे बहुत कम दाम में बेचते हैं।

Tag: #nextindiatimes #EngineOil #Automobile

RELATED ARTICLE

close button