34.1 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

आधी कीमत पर मिल रही Ola की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक, बेहद सस्ता हुआ ऑफर

ऑटो डेस्क। Ola Electric ने अपने EndICEAge अभियान के तहत ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है। 31 मार्च तक कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल की कीमतों को कम कर रही है। अब शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 49,999 हो गई है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल के गहराते संकट के बीच Ola ने यह ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें-130km रेंज के साथ लॉन्च हुई Odysse SUN, मिल रहे महंगे स्कूटर वाले फीचर्स

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी सर्विस ट्रस्ट गारंटी और बेहतर रीसेल वैल्यू का भरोसा दे रही है। Ola अब अपनी गाड़ियों पर 8 साल की एक्सीडेंट वारंटी भी ऑफर कर रही है।Ola Electric ने अपने ग्राहकों के लिए बेहद सस्ता ऑफर निकाला है। कंपनी ने इसके दो मॉडल Ola S1 X (2kWh जेन 3) स्कूटर और Roadster X (2.5kWh) बाइक की शुरुआती कीमत घटाकर सिर्फ 49,999 (एक्स-शोरूम) कर दी है।

इसके अलावा Ola अपनी पूरी स्कूटर और बाइक लाइनअर पर 50,000 तक के फायदे दे रही है। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026 तक ही वैध है। ऐसे में अगर ध्यान दिया जाए तो Ola के बाइक और स्कूटर दोनों ही आम पेट्रोल बाइक्स और स्कूटर के मुकाबले आधे दाम पर मिल रहे हैं।

कंपनी अब सर्विस ट्रस्ट गारंटी दे रही है। अगर आपकी गाड़ी सर्विस में तय समय से ज्यादा देरी होती है तो कंपनी फ्री ओला कैब वाउचर्स देगी जिससे आपको आने-जाने में परेशानी न हो। Ola अब 60% तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू दे रही है। इसका फायदा आपको तब मिलेगा जब आप भविष्य में Ola का कोई नया प्रोडक्ट खरीदेंगे। Ola Electric के सीएमडी भाविश अग्रवाल का कहना है कि, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें बताती हैं कि हमें ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर होना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #OlaElectric #Automobile

RELATED ARTICLE

close button