ऑटो डेस्क। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। हर महीने लाखों की संख्या में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से भी अगले कुछ महीनों में कई नए वाहनों को लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-बेहतरीन फीचर्स से लैस है नई Mahindra Bolero Neo, जानें कौनसा वेरिएंट दमदार
Maruti Brezza Facelift:
मारुति सुजुकी की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भारत में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसकी लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को कई बार देखा गया है। उम्मीद है कि इसे अगले तीन से चार महीनों में पेश किया जा सकता है।
Maruti Grand Vitara:
उम्मीद की जा रही है कि मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली ग्रैंड विटारा के सात सीटों वाले विकल्प को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को भी भारत में 2026 में ही लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti Fronx:
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी भारत में पेश कर सकती है। इसके साथ ही इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से भारत में नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसे निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा से प्रेरित होकर बनाया जा रहा है। इसे अगले साल तक भारत में ऑफर किया जा सकता है। 2027 में ही मारुति की ओर से नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #MarutiSuzuki #MarutiBrezzaFacelift




