32 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

क्या ओट्स खाने से वाकई कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, यहां जानें सच्चाई

लाइफस्टाइल डेस्क। ओट्स (Oats) खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, वजन कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। एक रिसर्च में भी पाया गया कि मेटाबोलिक सिंड्रोम वाले जिन लोगों ने 48 घंटे तक अपनी डाइट में सिर्फ ओट्स खाया, उनका खराब कोलेस्ट्रॉल लगभग 10% तक कम हो गया।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

इस रिसर्च का असली निष्कर्ष यह है कि अगर आप लगातार और सही मात्रा में ओट्स खाते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का एक बेहद ताकतवर जरिया बन सकता है। ओट्स मुख्य रूप से दो तरीकों से हमारे शरीर में काम करते हैं:

बीटा ग्लूकन-ओट्स में मौजूद यह फाइबर शरीर से बाइल एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सीधे तौर पर आपका खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है।
गट माइक्रोबायोम-हमारे पेट के अच्छे बैक्टीरिया ओट्स के तत्वों को ‘फेरुलिक एसिड मेटाबोलाइट्स’ में बदल देते हैं। यह प्रक्रिया शरीर के फैट मेटाबॉलिज्मको काफी बेहतर बनाती है।

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए आपको 300 ग्राम नहीं, बल्कि रोजाना सिर्फ 60 से 80 ग्राम ओट्स खाने का टारगेट रखना चाहिए। आप इसे अपने रूटीन में बहुत ही आसानी से शामिल कर सकते हैं:

ओट्स की रोटी:गेंहू के आटे में थोड़ा ओट्स का आटा मिला लें।
ओट्स चीला: इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डालकर एक सेहतमंद नाश्ता बनाएं।
उपमा या खिचड़ी:सामान्य सूजी या चावल की जगह ओट्स का इस्तेमाल करें।
दाल: गाढ़ापन और फाइबर बढ़ाने के लिए इसे दाल या सूप में मिलाएं।
ओट्स बाउल: दही, ओट्स और कुछ सीड्स को मिलाकर खाएं।

Tag: #nextindiatimes #Oats #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button