ऑटो डेस्क। टोयोटा की ओर से भारत सहित दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही थाईलैंड में अपनी नई Toyota Land Cruiser FJ को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसे थाईलैंड में ही बनाया जा रहा है। आईये जानते हैं इस एसयूवी में किस तरह की खासियत को दिया गया है और इसकी कितनी कीमत है?
यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
एसयूवी में 18 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, बॉडी क्लैडिंग, टेलगेट पर स्पेयर टायर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सात इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल जोन ऑटो एसी, ऑटो डिमिंग आई आर वीएम, 2.5 पीएम एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।इसके साथ ही सात एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस और ADAS को भी इस एसयूवी में दिया गया है।

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 2.7 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 166 पीएस की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4WD को भी दिया गया है, इसके साथ ही इसमें डिफरेंशियल लॉक को भी ऑफर किया गया है।
टोयोटा की ओर से लैंड क्रूजर एफजे को थाईलैंड में 12.69 लाख THB की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जो भारतीय रुपये में करीब 36 लाख रुपये होती है। इस एसयूवी को अक्टूबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था। जिसके बाद अब इसे थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इस एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी निर्माता ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
Tag: #nextindiatimes #ToyotaLandCruiserFJ #Toyota




