21 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

सिद्धार्थनगर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों का हुआ भारी नुकसान

सिद्धार्थनगर। यूपी में शुक्रवार को मौसम बिगड़ गया। लखनऊ में सुबह 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश (rain) हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर और सिद्धार्थनगर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। फिलहाल इस बारिश से कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे के बीच जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। बढ़नी क्षेत्र में विशेष रूप से तेज वर्षा हुई, जिससे हालात प्रभावित हुए। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में कई जगह पर ओलावृष्टि हुयी। हालांकि दोपहर 1:30 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई थी, लेकिन मौसम विभाग ने फिर से मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने अचानक तेज हवाएं, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है, जिससे जनजीवन और कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

दोपहर तक हुई बारिश का असर खेतों में खड़ी फसलों पर दिखना शुरू हो गया है। जिले में लगभग 30 प्रतिशत गेहूं की फसल कटाई के करीब है और पकने की अवस्था में है। इनमें से करीब 10 प्रतिशत फसल पर बारिश का प्रभाव पड़ चुका है। वहीं, हरी खड़ी फसल को फिलहाल 5 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। स्थानीय किसानों के अनुसार, इन क्षेत्रों में ओले गिरने से गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं और उन्हें नुकसान होने की आशंका है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Rain

RELATED ARTICLE

close button