34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

नवरात्र व्रत में नहीं होगी थकान और डिहाइड्रेशन, 9 दिन फुल एनर्जी के लिए अपनाएं ये रूटीन

लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri का समय न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने का भी एक शानदार अवसर होता है। हालांकि, कई बार खान-पान में लापरवाही व्रत के दौरान कमजोरी, एसिडिटी या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।इसलिए अगर आप इस नवरात्र उपवास रख रहे हैं, तो सेहतमंद रहने के लिए इन नियमों का पालन जरूर करें।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी रखते हैं नवरात्र का पहला और आखिरी व्रत, तो जान लें ये जरूरी नियम

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी होना सबसे आम समस्या है। अक्सर लोग प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं, लेकिन उपवास में शरीर को ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है।इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ पानी नहीं, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस लें। साथ ही, चाय और कॉफी ज्यादा मात्रा में न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और खाली पेट एसिडिटी बढ़ा सकता है।

व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए साबूदाना या कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करें। कुट्टू का आटा और राजगीरा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये आपको लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। वहीं साबूदाना सिर्फ स्टार्च से भरपूर होता है। इसे ज्यादा खाने से सुस्ती और वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसे हमेशा सब्जियों के साथ मिलाकर पकाएं। मखाना भी व्रक के दौरान एक सुपरफूड साबित हो सकता है है।

दिन भर भूखा रहकर रात को एक साथ हैवी खाना खाना सेहत के लिए सबसे हानिकारक है। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पेट फूलने की समस्या होती है। इसलिए हर 3-4 घंटे में कुछ हल्का, जैसे- फल या सूखे मेवे खाते रहें। साथ ही, रात का खाना हल्का रखें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खा लें।

Tag: #nextindiatimes #Navratri #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button